कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- Kausambi News: ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संदीपन घाट पुलिस ने बेटी-बेटे को जान से मारने की धमकी देकर नौ लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी को गिरफ्तार किया। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है। संदीपन घाट थाने में चरवा के सैय्यद सरावां निवासी रामभवन यादव ने छह सितंबर को तहरीर दी थी। आरोप था कि पांच सितंबर को उनके व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर धमकी दी गई कि बेटी-बेटे को बचाना है तो नौ लाख रुपये तैयार रखो। आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल पर गाली-गलौज करते हुए पैसे नहीं देने पर बच्चों की हत्या की बात कही थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान सामने आए आरोपी सत्यम यादव पुत्र स्व. गब्बर यादव निवासी सैय्यद सरावां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दु...