Kausambi News: नीम के छह हरे पेड़ काटे, मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी, अगस्त 3 -- Kausambi News: चायल क्षेत्र के वन रक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि चरवा इलाके के रतगहा गांव में नीम के छह हरे पेड़ काट लिए गए। इसकी लकड़ी भी गायब कर दी गई। मामले की जानकारी होने पर रविवार को वन रक्षक मौके पर पहुंचे तो लकड़ी गायब मिली। इस पर उन्होंने जांच कराने के बाद आरोपी दिलेश पासी निवासी निबिया व धर्मराज निवासी तलरी के खिलाफ मुकदमा कायम करा दिया। थाना प्रभारी विनय सिंह ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.