कौशाम्बी, अगस्त 6 -- Kausambi News: कोखराज के तराई क्षेत्र में बस्ती के बीच नाली निर्माण और जलनिकासी की समस्या को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। ग्राम प्रधान रमेश चंद्र ने बताया कि बस्ती के बीच स्थित छोटे तालाब के किनारे खड़ंजे पर नाली का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। बुधवार से लगातार हो रही बारिश के कारण तालाब लबालब भर गया और पानी सड़क पर आ गया। जलभराव से लोगों को राहत दिलाने के लिए पंचायत की ओर से पनचक्‍की लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया, जिससे मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। मामले की सूचना पर खंड विकास अधिकारी सिराथू, लेखपाल, ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान मौके पर ...