कौशाम्बी, अक्टूबर 1 -- Kausambi News: सिराथू तहसील क्षेत्र के गौसपुर नवावा गांव के मजरा धमनीपर में नहर टूटने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश के पानी के साथ नहर का पानी भी खेतों में पहुंच गया। इससे सैकड़ों बीघा धान की खड़ी फसल जलमग्न हो गई। नहर के पानी से पीड़ित हुए किसानों का कहना है कि महीनों की मेहनत और खेती में लगाई गई पूंजी पानी में डूब गई है। कटाई के समय अचानक पानी भर जाने से किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी कर दी है। किसान बिदन लाल मौर्य और राम लखन ने बताया कि धान की फसल तैयार होने की कगार पर थी। यह भी पढ़ें- Roorki News: नाला नहीं बनने से हजारों बीघा कृषि भूमि प्रभावित, डीएम से गुहार अचानक खेतों में पानी भरने से फसल बर्बाद होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि परिवार के सामने मेहनत और लागत बर्बाद होती देख चिंता बढ़ गई है। ग्...