कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बारह हवेली खालसा गांव की मीरा देवी पत्नी राम प्रकाश निर्मल ने बताया कि छह सितंबर को पड़ोसी सटकू उर्फ संदीप शराब के नशे में धुत होकर गाली देने लगा। विरोध करने पर बेटे रितेश की पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने बीच-बचाव करने पर उसे भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी महेश सिंह ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...