कौशाम्बी, अगस्त 7 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा गांव की रवीना पत्नी रविकरन ने बताया कि बुधवार की शाम वह अपने पति के साथ स्थानीय चौराहे से दवा लेकर घर जा रही थी। रास्ते में पड़ोस का रहने वाला पप्पू पुत्र लखन शराब के नशे में धुत होकर खड़ा था। वह बिना वजह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर गांव के ही अपने साथी हनी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर पति को भी पीटा। पीड़िता के मुताबिक, उलाहना देने जाने पर आरोपी पप्पू की मां सीता देवी ने भी अभद्रता करते हुए मारपीट की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल दंपती का मेडिकल करा दिया है। यह भी पढ़ें- हैंडपंप पर पानी भरने गई गर्भवती महिला को पीटा थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...