कौशाम्बी, जुलाई 20 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाने की घोषियाना चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल जय सिंह ने बताया कि रविवार को झगड़े की सूचना पर वह अफजलपुर सातो गांव पहुंचे। वहां देखा कि स्थानीय गांव के ही भूपेंद्र यादव व जितेंद्र कुमार शराब के नशे में धुत होकर आपस में मारपीट कर रहे थे। बीच-बचाव करने पहुंचीं जितेंद्र की मां सुनीता देवी घायल हो गईं। किसी तरह दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। हलका सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी विनीत सिंह का कहना है कि घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: भूमि विवाद में महिलाएं भिड़ीं, दो जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...