कौशाम्बी, अगस्त 27 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव की फूलकली पत्नी फूलचंद्र सरोज ने बताया कि बुधवार को पड़ोसी इंद्रजीत सरोज नशे में धुत होकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे को भी पीटा। मामले की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने घायल मां-बेटे को मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी महेश सिंह ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...