कौशाम्बी, अगस्त 9 -- Kausambi News: प्रयागराज के नवागत मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने रविवार को शक्तिपीठ कड़ाधाम पहुंचकर मां शीतला के चरणों में माथा टेका। मां की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया। पूजन-दर्शन के बाद मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आत्मप्रकाश पांडेय ने मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम को मां शीतला के चरणों की चुनरी व माता रानी की तस्वीर भेंट की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा का माहौल रहा। डॉ. लोकेश एम पूर्व में कौशाम्बी के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं। कौशाम्बी में अपने कार्यकाल के दौरान उनका शक्तिपीठ कड़ा धाम और मां शीतला के प्रति विशेष लगाव रहा है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मां शीतला के दरबार में पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...