कौशाम्बी, अक्टूबर 9 -- Kausambi News: मां दुर्गा के पावन पर्व नवरात्र को लेकर सिराथू तहसील क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में भक्तिमय माहौल बनने लगा है। जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडालों के निर्माण का काम तेज हो गया है। मुख्य मार्गों और संपर्क मार्गों पर पंडालों के आसपास भगवा ध्वज लगाए जा रहे हैं। मां दुर्गा की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। आयोजक मंडल के सदस्य दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं। दुर्गा पूजा समितियों की ओर से पंडालों के ढांचे तैयार करने के साथ विद्युत सजावट, साउंड सिस्टम और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजकों ने करीब एक महीने पहले ही मां दुर्गा की प्रतिमाओं के लिए ऑर्डर दे दिए थे। यह भी पढ़ें- Godda News: गोड्डा दुर्गोत्सव की तैयारी तेज, रौतारा चौक पर बन रहा 65 फीट ऊंचा भव्य पंडाल निर्धारित मुहूर्त में प्रतिमाएं पंडालों मे...