कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- Kausambi News: शक्तिपीठ कड़ाधाम में 11 अक्तूबर से शुरू होने वाले आदिशक्ति मां जगदंबा के पावन पर्व शारदीय नवरात्र मेले को लेकर नगर पंचायत दारानगर-कड़ाधाम प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु माता शीतला के दर्शन के लिए कड़ाधाम पहुंचते हैं। इसे देखते हुए इस बार धाम क्षेत्र में प्रकाश, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी और अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर धाम क्षेत्र के मुख्य मार्गों के साथ ही लिंक मार्गों, गंगा घाटों और श्रद्धालुओं के रुकने वाले स्थानों, पार्किंग स्थल आदि पर विशेष प्रकाश व्यवस्था की जा रही है। यह भी पढ़ें- Nawada News: कादिरग...