कौशाम्बी, अक्टूबर 12 -- Kausambi News: नवरात्र को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। पूजा-अर्चना के लिए फूल-माला की मांग तेज होने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं फलों और मेवा की बिक्री में भी तेजी आई है। मां दुर्गा के पूजन के लिए श्रद्धालु फूल, माला, नारियल, फल और पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। फूल कारोबारियों के मुताबिक मांग पूरी करने के लिए ज्यादातर फूल प्रयागराज और कानपुर से मंगाए जाते हैं। वहीं कुछ माली अपने खेतों में भी फूलों की खेती करते हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर भी फूल उपलब्ध हो रहे हैं। नवरात्र के दिनों में गेंदा सहित अन्य पूजन में इस्तेमाल होने वाले फूलों की मांग बढ़ जाती है। उधर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं की ओर से फलों और मेवा की खरीदारी बढ़ने से बाजार में इनकी बिक्री तेज हो गई है। कारोबारियों के अनुसार त्योहार के चलत...