कौशाम्बी, जुलाई 14 -- Kausambi News: सिराथू तहसील परिसर में मंगलवार को राजस्व लेखपालों की सुविधा के लिए बनाए गए नए लेखपाल कक्ष का शुभारंभ उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का आयोजन लेखपाल संघ की अध्यक्ष साधना सिंह के नेतृत्व में हुआ। यह भी पढ़ें- Kausambi News: भावुक माहौल में एसडीएम योगेश कुमार गौड़ को दी विदाई उद्घाटन समारोह उद्घाटन के अवसर पर एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने कहा कि राजस्व व्यवस्था को प्रभावी बनाने में लेखपालों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बेहतर कार्य वातावरण मिलने से कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ती है और आमजन को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। उन्होंने लेखपालों से पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का आवाहन किया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: नग...