कौशाम्बी, अक्टूबर 23 -- Kausambi News: चरवा के काजू गांव में नलकूप चलाने को लेकर दबंग ने नलकूप चालक को जमकर पीटा। इतना ही नहीं चेहरे पर मुक्का मारकर उसका दांत तोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चरवा के काजू निवासी वासदेव पत्नी स्व. बुद्धन गांव के ही चंदन सिंह ठाकुर के निजी नलकूप की देखभाल करता है। बुधवार की रात को नलकूप पर गांव का रामआसरे पुत्र स्व. मातादीन पहुंचा। रामआसरे ने वासदेव से नलकूप चलाने के लिए कहा। वासदेव ने उससे कहा कि पहले घड़ी देख लो और नोट कर लो। वह नलकूप चलाने जा रहा है। आरोप है कि इसी बात को लेकर रामआसरे ने गाली गलौज देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने जमकर मारापीटा। चेहरे पर मुक्का मारकर उसका दांत तोड़ दिया। पुलिस ने वासदेव की तहरीर पर आरोपी रामआसरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया...