कौशाम्बी, अगस्त 11 -- Kausambi News: नगर पालिका परिषद भरवारी में रेलवे फाटक के पास पुलिस बूथ के बगल में बना यूरिनल बीते दो दुर्गंध व बदबू फैला रहा था। इससे स्थानीय लोगों व दुकानदारों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। 'हिन्दुस्तान' ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो नगर पालिका प्रशासन ने सफाई कराते हुए नया टुल्लू लगवाकर लोगों का समस्या का निदान मंगलवार को कर दिया। नगर पालिका परिषद भरवारी में रेलवे फाटक के पास पुलिस बूथ के बगल में बना यूरिनल बीते दो महीनों से दुर्दशा का शिकार था। यूरिनल में लगी पानी की टंकी, नलों की टोटी व टूल्लू आदि नगर पालिका के कर्मचारी उठा ले गए थे। इसके बाद से साफ-सफाई न होने से उठने वाली दुर्गंध स्थानीय व्यापारियों में नगर पालिका के जिम्मेदारों के खिलाफ आक्रोश था। लोगों की आवाज बनकर 'हिन्दुस्तान' अखबार ने ...