Kausambi News: नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, करारी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
कौशाम्बी, जुलाई 15 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। डीएम डॉ. अमित पाल ने बुधवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, करारी का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान परिसर में खड़ी निष्प्रयोज्य एम्बुलेंस को तत्काल नीलाम कराने का निर्देश सीडीओ डॉ. संजय कुमार को दिया।निरीक्षण के दौरान सबसे पहले डीएम की नजर अस्पताल परिसर में निष्प्रयोज्य खड़ी एम्बुलेंस पर पड़ी। कर्मचारियों से जानकारी करने के बाद उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर नियमानुसार नीलामी आदि की कार्रवाई कर निस्तारित कराने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। ओपीडी रजिस्टर के अवलोकन के दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. शोएब अंसारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.