कौशाम्बी, सितम्बर 9 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 19 साल की बेटी छह सितंबर को संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि वह चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी दुर्गेश अग्रहरि के साथ भाग गई है। पीड़ित के मुताबिक, बेटी अपने साथ 50 हजार रुपया नकद व गहने भी लेकर गई है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने युगल की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...