Kausambi News: धान की पकी फसल को डुबो रही उफनाती म्योहर माइनर
कौशाम्बी, अक्टूबर 19 -- Kausambi News: किशनपुर पंप कैनाल की म्योहर माइनर इन दिनों किसानों के कहर बरपाने लगी है। सिंचाई खत्म होने के बाद खेतों में कटाई के लिए तैयार धान की फसल माइनर के पानी से जलमग्न हो रही है। जिम्मेदार हैं कि शिकायत करने के 24 घंटे बाद भी माइनर का पानी कम नहीं कर सके हैं। जिम्मेदारों की मनमानी को लेकर क्षेत्रीय किसानों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। म्योहर माइनर से सड़वा, टिकरी, म्योहरिया, म्योहर, गोटैया का पुरवा समेत दर्जनभर गांवों के किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। इस वर्ष खरीफ की फसल की सिंचाई के लिए माइनर में कभी भी पानी नहीं आया। यदि लगातार बारिश न होती रहती तो किसानों की फसलें सिंचाई के आभाव में नष्ट हो सकती थीं। अब जब फसलें पककर कटाई के लिए तैयार हैं तो माइनर चार दिन से उफना रही है। म्योहर गांव निवासी कामता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.