कौशाम्बी, अक्टूबर 27 -- Kausambi News: धान की कटाई के दौरान खेतों में काम करने वाले किसानों और मजदूरों को सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। फसल की धूल, सूखे कणों और दूषित पानी के संपर्क में आने से एलर्जी, खांसी और सांस संबंधी परेशानी हो सकती है। मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन विभाग की ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच रहे मरीजों को दवा देने के साथ ही बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन विभाग की ओपीडी में रोज 150 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं, जिनमें 25-30 मरीज एलर्जी, सूखी व कफ वाली खांसी और सांस संबंधी बीमारी ग्रसित मिल रहे हैं। चेस्ट फिजिशियन डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि लगातार खांसी, सांस फूलने या सीने में जकड़न की शिकायत होने पर इसे सामान्य परेशानी समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पहले से सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित ...