कौशाम्बी, सितम्बर 16 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र के शाहपुर चकिया निवासी चंद्रिका प्रसाद (35) पुत्र गुलाब ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गया। चंद्रिका को मेडिकल कॉलेज लाया गया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चंद्रिका की पत्नी मंजू देवी की एक माह पहले मौत हो चुकी है।अब चंद्रिका की मौत होने से उसकी तीन बेटियां अनाथ हो गई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...