कौशाम्बी, जुलाई 10 -- Kausambi News: परिवार परामर्श केंद्र में शुक्रवार को 11 प्रकरणों की काउंसलिंग की गई। इस दौरान दो मामलों में पति-पत्नी व परिजनों के बीच पूर्ण सहमति बनी। दोनों पक्षों ने आपसी मनमुटाव दूर कर सुलह-समझौता कर लिया। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी अर्चना चौबे एवं टीम द्वारा दोनों पक्षों को पारिवारिक कर्तव्यों, सम्मान एवं प्रेमपूर्ण जीवन यापन की सलाह दी। दोनों पक्षों ने केंद्र में हस्ताक्षर कर नई शुरुआत करने का संकल्प लिया। इस दौरान महिलाओं को मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, साइबर जागरूकता एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबर्स आदि की जानकारी भी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...