कौशाम्बी, जुलाई 7 -- Kausambi News: लोक निर्माण विभाग ने देवीगंज बाजार को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से 3.3 किलोमीटर लंबे देवीगंज बाईपास सड़क का निर्माण कराया था। यह सड़क महज दो माह के भीतर ही जगह-जगह धंसने लगी है। सड़क पर दरारें और धंसे हिस्से दिखाई देने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। देवीगंज बाजार के लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए 13 करोड़ की लागत से बना बाईपास सड़क निर्माण होने के महज दो माह में जगह-जगह धंसने लगी है। इसे देख स्थानीय लोगों आरोप लगाने लगे हैं कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की गई है। यही कारण है कि पहली ही बारिश में ही सड़क का यह हाल होने लगा है। लोगों ने बताया की इस बाईपास से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुज...