कौशाम्बी, अगस्त 25 -- Kausambi News: नगर पंचायत अजुहा स्थित धर्मकांटा के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार, भौंतर निवासी लालू प्रसाद (40) पुत्र बच्चन, बेनी पुत्र राजाराम व अविनाश पुत्र शिव प्रकाश निवासी नरैनी, फतेहपुर एक ही बाइक पर सवार होकर पोस्टमार्टम हाउस जा रहे थे। अजुहा में धर्मकांटा के पास सामने से आए तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सभी को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां लालू प्रसाद की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...