कौशाम्बी, सितम्बर 12 -- Kausambi News: मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद दो प्रसूताओं के सोने के लॉकेट गायब होने और स्टाफ नर्सों पर रुपये मांगने के आरोप सामने आए हैं। दोनों मामलों में प्रसूताओं के परिजनों ने सदर कोतवाली में अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। ऊनो गांव निवासी धनेश कुमार मौर्या ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 सितंबर को उन्होंने पत्नी अंजली देवी को मेडिकल कॉलेज में एमसीएच विंग के महिला वार्ड में भर्ती कराया था। रात करीब 10:56 बजे प्रसव से बेटा पैदा हुआ। धनेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रसव के बाद स्टाफ नर्स ने उनसे 1500 रुपये मांगे। उनकी मां ने नर्स को 500 रुपये दिए। धनेश ने यह भी बताया कि दोपहर करीब 12 बजे अंजली को लेबर रूम से वार्ड में लाया गया। आरोप है कि प्रसव के दौरान उसके गले में ...