Kausambi News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दंपती समेत छह घायल
कौशाम्बी, जुलाई 19 -- Kausambi News: नगर पंचायत सिराथू के वार्ड दो में शनिवार की दोपहर पुरानी बातों को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान दंपती समेत छह लोगों को चोटें आई हैं। बीट आरक्षी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सैनी थाने में तैनात कांस्टेबल पवन तोमर ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह झगड़े की सूचना पर सिराथू के वार्ड संख्या दो में पहुंचे। वहां देखा कि दो पक्षों के लोग गाली-गलौज करते हुए आपस में मारपीट कर रहे थे। इस दौरान एक पक्ष से दिलीप कश्यप व उसकी पत्नी इंद्रावती देवी को चोटें आईं। जबकि, दूसरी तरफ से निर्मला देवी, उसकी बेटी मुन्नी देवी, बेटे आशू पटेल तथा अभिषेक जख्मी हुए। पुलिस कर्मचारियों ने मोहल्ले वालों के सहयोग से बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इंस्पेक्टर त्रिलोकीनाथ पांडेय का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.