कौशाम्बी, जुलाई 22 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव में सोमवार की रात पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। एक पक्ष से राजेंद्र सरोज व उसकी माता कुसुमा देवी को चोट आई थी। जबकि, दूसरी ओर से ननकू सरोज, इंदी देवी, रामसूरत एवं गुलाब कली घायल हुई थीं।झगड़े की सूचना पर पहुंचे बीट दरोगा सुनील कुमार सिंह ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने के बाद घायलों को मेडिकल के लिए भेजवाया था। उनकी तहरीर पर घायल हुए सभी लोगों के विरुद्ध की प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी विनीत सिंह का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...