Kausambi News: दो पक्षों के बीच मारपीट, फायरिंग मामले में मुकदमा
कौशाम्बी, सितम्बर 13 -- Kausambi News: मामूली बात पर हुई दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग के मामले में करारी पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। करारी कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले की शाहीन बेगम पत्नी रईश ने बताया कि शनिवार की शाम उसका बेटा मोइन उद्दीन वैवाहिक समारोह में शामिल होने चक हिंगुई गया था। लौटते वक्त कस्बा स्थित मदरसे के पास पुरानी रंजिश और बाइक निकालने की बात को लेकर विपक्षी सगे भाई आशिक, सेबू व शेखू निवासी चमनगंज गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर अपने रिश्तेदार अरबाज एवं अरमान निवासी मरियाडीह प्रयागराज के साथ मिलकर मोइन उद्दीन को पीटना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दूसरे पुत्र मोइस उद्दीन को भी पीटा। इल्जाम है कि इस दौरान आरोपी अरमान ने तमंचे से फायर कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.