Kausambi News: दो पक्षों के बीच चटकी लाठी, महिलाओं समेत 10 जख्मी
कौशाम्बी, अगस्त 23 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के कोरीपुर गांव शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस के मुताबिक, शराब के नशे में मारपीट हुई। इस दौरान महिलाओं समेत 10 लोगों को चोटें आई हैं। बैरमपुर चौकी प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बैरमपुर चौकी प्रभारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार को झगड़े की सूचना पर वह हमराहियों के साथ कोरीपुर पहुंचे। वहां पता चला कि शराब के नशे में धुत होकर दो पक्षों के लोग एक-दूसरे को गाली देते हुए लाठी-डंडे से मारपीट रहे हैं। पुलिस कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। एक तरफ से सुंदर सरोज, उसके पिता बुदानी, बहन निशा, मां कलावती व परिवार के धर्मेंद्र को चोटें आई हैं। वहीं, दू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.