कौशाम्बी, अगस्त 22 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में शुक्रवार सुबह गंदगी फैलाने की बात को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इनके बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान चार लोगों को चोटें आई हैं। हलका सिपाही की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संदीपन घाट थाने पर तैनात आरक्षी संदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को झगड़े की सूचना पर वह काजीपुर पहुंचे। वहां देखा कि गंदगी फैलाने की बात को लेकर दो पक्षों के लोग गाली देते हुए आपस में मारपीट कर रहे थे। इस दौरान एक पक्ष से राम अवतार व उसकी पत्नी केलपति देवी तो दूसरी तरफ से बबलू और उसकी पत्नी सविता को चोटें आईं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: भूमि विवाद में फावड़े से हमला, सिर फोड़ा आरक्षी ने ग्रामीणों की मदद से बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को मेडिकल के लिए ...