Kausambi News: दो दंपतियों में कराया गया सुलह-समझौता
कौशाम्बी, अक्टूबर 7 -- Kausambi News: पुलिस ऑफिस स्थित परिवार परामर्श केंद्र में बुधवार को 10 पारिवारिक विवादों की सुनवाई कर दोनों पक्षों की काउंसिलिंग की गई। इनमें दो मामलों में पति-पत्नी और उनके परिजनों के बीच आपसी सहमति से सुलह-समझौता कराया गया। काउंसिलिंग के दौरान दोनों पक्षों को पारिवारिक दायित्वों और आपसी सामंजस्य के महत्व के बारे में समझाया गया। दोनों ने भविष्य में प्रेम और सौहार्द के साथ जीवन बिताने पर सहमति जताई। इसके बाद उन्हें शुभकामनाओं के साथ घर भेजा गया। केंद्र की टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। साथ ही मतदान के महत्व तथा 112, 1076, 1090, 102, 1098, 1930 और 181 हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.