कौशाम्बी, अगस्त 17 -- Kausambi News: सोमवार को जिले भर में नाग पंचमी के अवसर पर गुड़िया का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस मौके पर कपड़े की गुड़िया पीटने की अनोखी परंपरा निभाई गई। गुड़िया पीटने के बाद महिलाओं ने पेड़ों की डाल पर पड़े झूला झूलते हुए सावन के गीत गाकर पुरानी परम्परा को कायम रखने में सहयोग किया। सावन मास की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी का त्योहार पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा के साथ-साथ उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में कपड़े की गुड़िया बनाकर उसकी प्रतीकात्मक पिटाई की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार एक लड़का भगवान शिव और नाग देवता का बहुत बड़ा भक्त था। यह भी पढ़ें- Shravasti News: हर्षोल्लास से मनाया गया नाग पंचमी का त्योहार, नाग देवता को चढ़ाया गया दूध चना उसकी भक्ति से प्रसन्न होकर...