Kausambi News: दूसरे सोमवार को महादेव के जयकारों से गूंजा नांगा मठ
कौशाम्बी, अगस्त 10 -- Kausambi News: देवाधिदेव महादेव को समर्पित पावन सावन मास के दूसरे सोमवार को कड़ा धाम स्थित नांगा मठ आश्रम में भक्ति और आस्था का माहौल रहा। मठ परिसर में पांडु पुत्रों द्वारा स्थापित खंडित शिवलिंग मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद आयोजित भंडारे में स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दराज से आये भक्तों ने प्रसाद पाया। सोमवार को विभिन्न गांवों से पहुंचे शिवभक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद परिसर मे आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कई भक्त प्रसाद अपने घर भी ले गए। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सावन की दूसरी सोमवारी पर सेवा शिविर भंडारे के दौरान नांगा मठ परिसर हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.