कौशाम्बी, अक्टूबर 9 -- Kausambi News: दुर्गा पूजा और नवरात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। इससे अराजक तत्वों पर नजर रखने के साथ ही किसी भी अप्रिय घटना को रोकने में मदद मिलेगी। यह अपील शुक्रवार को पिपरी थाने में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में इंस्पेक्टर चंद्र भूषण मौर्य ने की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए भी सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ अराजक तत्व खुद विवाद नहीं करते, बल्कि दूसरों को उकसाकर विवाद कराने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में नवरात्र में पूजा पंडालों की निगरानी करेंगे सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा के लिहाज से जरूरत पड़ने पर किराये पर भी सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा सकते ह...