Kausambi News: दुबई भेजने के नाम पर तीन लड़कों से लाखों की ठगी
कौशाम्बी, सितम्बर 16 -- Kausambi News: कौशाम्बी। करारी के अमीनपुर संवरों गांव के एक शातिर ने तीन युवकों को दुबई भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। दबाव देने पर युवकों को फर्जी टिकट व वीजा थमा दिया गया। युवक हवाई अड्डा पहुंचे तो उनको वहां से भगा दिया गया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।करारी के सैंबसा निवासी छोटू पुत्र मुन्नीलाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि परिवार के तीन लड़कों को दुबई भेजने के नाम पर अमीनपुर संवरो गांव के रेहान उल्ला पुत्र सुलेम गौस ने तीन लाख 60 हजार रुपये लिए। इसके बाद मेडिकल कराने के नाम पर 24 हजार रुपये लिए। रुपया लेने के बाद पहले तो वह टालमटोल करता रहा। दबाव बनाने पर लड़कों को फर्जी वीजा व टिकट दे दिया। लड़के हवाई अड्डा पहुंचे तो वहां से उनको डांट कर भगा दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.