कौशाम्बी, नवम्बर 7 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के फरीदपुर टप्पा गांव निवासी राजकुमार सरोज ने बताया कि गुरुवार की रात सीढ़ियों के रास्ते चोर उसके घर में घुस गए। इसके बाद 95 हजार रुपया नकद, पीतल के बर्तन व गहने उठा ले गए। पीड़ित के मुताबिक, करीब 1.65 लाख रुपये की चोरी हुई है। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इस संबंध में कोखराज इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...