कौशाम्बी, जुलाई 25 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बरैसा गांव में बेखौफ चोरों ने शुक्रवार रात दीवार फांदकर एक मकान से नकदी-गहने समेत लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। उसकी तहरीर लेकर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बरैसा निवासी विद्यासागर उर्फ छोट्टन गौतम किसानी करता है। शुक्रवार की रात वह और उसके परिवार के सदस्य खाने के बाद सो गए। इस दौरान दीवार फांदकर भीतर घुसे चोर आलमारी-बक्सों का ताला तोड़कर 25 हजार रुपया नकद, गहने, कपड़ा, बर्तन एवं अनाज समेत लगभग ढाई लाख का सामान समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इस संबंध में थाना प्रभारी बीएन पांडेय क...