Kausambi News: दीवार ढहाने और धमकाने के मामले में केस दर्ज
कौशाम्बी, अक्टूबर 2 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के पथरा कला गांव की नथिया देवी ने बताया कि वह अपने पिता स्व. बाबादीन लोधी की इकलौती संतान है। पिता की मौत हो चुकी है। उनका मकान 65 हजार रुपये में बेच दिया था। समय-समय पर आकर खेती का काम देखने के बाद ससुराल चली जाती है। पीड़िता के मुताबिक, परिवार के ही सगे भाई बबलू, घनश्याम व छक्का निवासी रसूलपुर उखैया (भिखियापुर) ने 29 सितंबर को कब्जे की नीयत से मकान की दीवार ढहा दी। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.