कौशाम्बी, अक्टूबर 26 -- Kausambi News: दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही मिट्टी के दीये तैयार करने में कुम्हार कारीगर जुट गए हैं। कारीगर अपने हाथों से मिट्टी के दीयों को आकर्षक और रंग-बिरंगा रूप दे रहे हैं। पर्व के दौरान इन मिट्टी के दीपों से दोआबा के घर आंगन रोशन किये जाएंगे। पर्व में मिट्टी के दीपों के अधिक बिकने की सम्भावना को लेकर कुम्हारों ने बनाने का काम तेज कर दिया है। कोई दीयों पर रंग चढ़ा रहा है तो कोई उन्हें सुंदर डिजाइन से सजा रहा है। दिनभर की मेहनत के बाद तैयार हो रहे यह दीये दीपावली के मौके पर जहां दोआबावासियों के घरों और प्रतिष्ठानों को रोशन करेंगे। यह भी पढ़ें- Godda News: मिट्टी के दीए की लौ में आज भी जिंदा है भारतीय संस्कृति मिट्टी के दीयों की अपनी अलग पहचान है। परंपरा और संस्कृति से जुड़े इन दीयों को तैयार कर कारीगर त्योहा...