कौशाम्बी, जुलाई 11 -- Kausambi News: पत्नी को दान की गई भूमि का बैनामा कर प्रयागराज के मीरापुर की महिला से तीन लाख 80 हजार रुपये ठग लिए गए। बाद में रकम मांगने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे, उसके भाई एवं रिश्तेदार को पीटा गया। मामले में अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रयागराज के सदर तहसील क्षेत्र के मीरापुर की रहने वाली राजकिशोरी पत्नी स्व. राम सिंह ने बताया कि उसने सरायअकिल के तिल्हापुर निवासी शिवबहादुर सिंह से उसकी जैतपुर पूरे हजारी स्थित भूमि का नौ लाख रुपये में सौदा तय किया था। 25 नवंबर 2024 को बयाने के तौर पर 20 हजार रुपये दिए थे। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: जमीन दिलाने के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज तय हुआ था कि चार दिसंबर 2024 को बैनामा कराया जाएगा। निर्धारित तिथि पर पीड़िता चायल...