कौशाम्बी, अक्टूबर 24 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महगांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को ससुरालियों ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। चरवा थाना क्षेत्र के सैयद सरावां गांव निवासी हलीमा की शादी चार वर्ष पूर्व महगांव निवासी मुश्तकीम से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति समेत ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। दस दिन पहले ससुरालियों ने बच्ची को छीनकर हलीमा को घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने शनिवार को थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: रिटायर कानूनगो पर बहू को प्रताड़ित करने और दूसरी शादी की धमकी देने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...