Kausambi News: दशहरे मेले की सुरक्षा को लेकर बैठक
कौशाम्बी, अक्टूबर 11 -- Kausambi News: पिपरी थाने के मनौरी बाजार में रविवार से शुरू हो रही ऐतिहासिक रामलीला और 20 व 21 अक्तूबर को लगने वाले दो दिवसीय दशहरा मेले की सुरक्षा को लेकर रविवार को पिपरी थाने में बैठक हुई। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य और चायल चौकी प्रभारी लाल साहब ने मेला व रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पार्किंग और मीना बाजार में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती पर विचार हुआ। कमेटी ने पुलिस प्रशासन को सहयोग देने और वालंटियरों की सूची उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। बैठक में राधेश्याम, मनोज, रतन, सुधीर, कुबेर चंद्र, उमेश चंद्र, अवधेश, राजकुमार, राजीव, अनिल और विकास केसरवानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.