कौशाम्बी, अक्टूबर 26 -- Kausambi News: सिराथू तहसील के ग्राम सभा सयारा के मजरा दर्जिन का पुरवा स्थित सड़क पर लगातार गंदा पानी बहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि पैदल चलने में भी दिक्कत होती है। वहीं, जलभराव और गंदगी के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। जिससे बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या से लंबे समय से परेशानी झेलते चले आ रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों से मांग की है कि ध्वस्त नाली की मरम्मत कराकर जल निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि सड़क पर जमा गंदे पानी और कीचड़ से निजात मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...