कौशाम्बी, जुलाई 9 -- Kausambi News: पिपरी थाने के नगर पंचायत चायल अजमतगंज वार्ड में गुरुवार सुबह पड़ोसी से हुए विवाद में एक दबंग ने दंपती और उनकी बेटी पर लाठी से हमला कर दिया। मारपीट में तीनों घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायलों ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अजमतगंज निवासी गीता देवी पत्नी जलंधर कुमार ने बताया कि उनके पड़ोसी आए दिन परिवार के साथ गाली-गलौज कर विवाद करता है। गुरुवार सुबह जब उनके पति जलंधर कुमार काम पर जाने के लिए घर से निकले, तभी आरोपी ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दंपती समेत चार लोगों की पिटाई, मुकदमा दर्ज विरोध करने पर आरोपी ने लाठी से उनके सिर पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। पति को ब...