कौशाम्बी, अगस्त 23 -- Kausambi News: संदीपनघाट थाना क्षेत्र के बलकरनपुर गांव में रंजिशन दबंगों ने युवक की पिटाई कर उसका हाथ तोड़ दिया। मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल युवक ने थाने जाकर आरोपी दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बलकरनपुर गांव निवासी भैयालाल गौतम ने बताया कि 22 अगस्त को उसके बेटे सचिन के साथ गांव के ही एक युवक ने मारपीट कर दी। आरोप है कि हमले में सचिन के हाथ की हड्डी टूट गई, जिसके बाद उसका उपचार कराया गया। पीड़ित का कहना है कि आरोपित के खिलाफ पहले भी थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने से उसका मनोबल बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- Basti News: पुरानी रंजिश के चलते किया कुल्हाड़ी हमला, तीन पर केस भैयालाल ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा...