कौशाम्बी, नवम्बर 7 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के शोभना गांव की सजनी देवी पत्नी राजेंद्र ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपने खेत की ओर गई थी। वहां देखा कि करीब सात बिस्वा खेत में लगी मिर्च की फसल पड़ोसी सगे भाइयों दिनेश, मुन्नीलाल व कमलेश ने उखाड़कर फेंक दी थी। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी इसके पहले उसकी परवल की फसल नष्ट कर चुके हैं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...