कौशाम्बी, जुलाई 18 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के कटैया गांव में शुक्रवार की सुबह पड़ोसी दबंगों ने लकड़ी हटाने के लिए कहने पर दंपती समेत पांच लोगों की जमकर पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। इसकी विवेचना डीएसपी करेंगे। कटैया निवासी उमेश चंद्र ने बताया कि गांव में ही उसके साढ़ू महेंद्र का भी खेत है। साढ़ू के खेत में गांव के शंभू ने लकड़ी रखी थी। शुक्रवार सुबह लकड़ी हटाने के लिए कहने पर शंभू के परिवार के अमित निषाद, ननचू, लवकुश व छोटू गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडा एवं बांका से पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी मीता देवी, साढ़ू महेंद्र, परिवार के चंदीलाल और कल्पनाथ को भी पीटा। शोरगुल...