Kausambi News: दंपती को अश्लील मैसेज भेज रहा सिरफिरा, मुकदमा
कौशाम्बी, अक्टूबर 11 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र की एक महिला व उसके पति को सिरफिरा अश्लील मैसेज भेज रहा है। पीड़िता की इंस्टा आईडी से भी आरोपी आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करता है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोखराज इलाके की महिला ने बताया कि उसकी सगाई वर्ष 2025 में सैनी के फतैयापुर निवासी रुद्र देव सिंह उर्फ भोला पुत्र रामचंद्र से हुई थी। सगाई के बाद दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। आरोप है कि इस दौरान युवक महिला के साथ गाली-गलौज करने लगा। दहेज की भी मांग करने लगा। परेशान होकर उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिवार वालों ने उसका विवाह गांव के ही एक युवक से करा दिया। इल्जाम है कि अब आरोपी रुद्र पीड़िता तथा उसके पति को इंस्टा से आपत्तिजनक मैसेज भेजता है। पीड़िता की इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.