कौशाम्बी, सितम्बर 9 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। बुधवार को दोपहर जिले के कई इलाकों में तेज धूप के बीच अचानक झमाझम बारिश हुई। सुबह से चटक धूप के कारण लोग गर्मी और उमस से परेशान थे। दोपहर में अचानक बादल घिरने के बाद बारिश शुरू हुई तो लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि धूप और बारिश के साथ बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी पूरी तरह कम नहीं होने दी।सुबह से ही मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रही। दोपहर तक धूप का असर बढ़ गया। इसके बाद अचानक मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। तेज धूप के बीच बारिश होने से कुछ देर के लिए मौसम सुहाना हो गया। सड़क और बाजार में मौजूद लोग बारिश से बचने के लिए आसपास दुकानों और अन्य स्थानों की ओर जाते दिखाई दिए। बारिश बंद होने के कुछ देर बाद फिर उमस बढ़ने लगी। धूप निकलने से वातावरण में नमी बढ़ गई,...