कौशाम्बी, अक्टूबर 18 -- Kausambi News: नगर पंचायत दारानगर में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तीन नई पानी की टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहीं इन टंकियों से नगर पंचायत क्षेत्र के लगभग पांच हजार घरों को लाभ मिलेगा। जल निगम के अधिकारियों की माने तो इन टंकियों का निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद पानी की आपूर्ति शुरू होने पर लोगों को राहत मिलेगी। जानकारी के मुताबिक तीनों टंकियों का निर्माण इस्माइलपुर, कमालपुर और फरीदगंज में कराया जा रहा है। इनमें इस्माइलपुर में 900 किलोलीटर, कमालपुर में 850 किलोलीटर और फरीदगंज में 550 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी बनाई जा रही है। इन टंकियों के माध्यम से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। जल निगम के अधिकारियों...