कौशाम्बी, अक्टूबर 6 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के टेंगाई गांव स्थित तीन ट्रांसफॉर्मरों से चोरों ने करीब 1.75 लाख रुपये का तेल चोरी कर लिया। अवर अभियंता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अवर अभियंता चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि टेंगाई गांव में सरकारी नलकूप लगा हुआ है। इसके अलावा गांव के अजय करन व सुरेंद्र सिंह के निजी नलकूप भी है। शनिवार की रात बेखौफ चोर ड्रेन वॉल्व को काटकर और रेडियेटर में छेद कर तीनों नलकूपों के ट्रांसफॉर्मरों का तेल चुरा ले गए। घटना की जानकारी नलकूप स्वामियों एवं पंप ऑपरेटर को चार रविवार की सुबह हुई। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: ट्रांसफार्मर का तेल व कॉयल चोरी, मुकदमा दर्ज इसके बाद जेई को सूचित किया गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की। फिर पुलिस को तहरीर दे दी। इंस्पेक्ट...